अपराधियों पर सख्ती, जनता को राहत: कोंडागांव पुलिस की बड़ी क्राइम मीटिंग में कानून व्यवस्था मजबूत करने का रोडमैप तैयार

 

अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी पंकज चन्द्रा ने दिए सख्त निर्देश, उत्कृष्ट अधिकारियों को मिला सम्मान

कोंडागांव जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी सहित राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों में आने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। उन्होंने अपराधों की रोकथाम के लिए विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने, अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने तथा लंबित प्रकरणों में शीघ्र चालान प्रस्तुत कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

एसपी चन्द्रा ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई की जाए तथा साइबर अपराध, बैंक और एटीएम फ्रॉड जैसे मामलों के प्रति आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होंने विवेचना की गुणवत्ता में सुधार कर न्यायालय में दोषसिद्धि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में लंबे समय से लंबित अपराधों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने, लंबित समन और वारंटों की शत-प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्टों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए।

जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर चलित थाना लगाने तथा सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि फरियादियों के साथ मित्रवत व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक शिकायतकर्ता को त्वरित न्याय का अनुभव होना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” एवं “एम्पलाई ऑफ द मंथ” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कॉप ऑफ द मंथ सम्मान:

एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय

थाना प्रभारी विश्रामपुरी निरीक्षक शंकर लाल ध्रुव

एम्पलाई ऑफ द मंथ सम्मान:

रीडर पुलिस अधीक्षक उप निरीक्षक खेमराज जैनडीएसबी शाखा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव के प्रधान आरक्षक कैलाश ठाकुरइस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य पूरे जिले के पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी अधिकारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment