बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर, 138 आवेदन प्राप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव में राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत दूरस्थ ग्राम बड़ेसोहंगा में गुरुवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयाम, जनपद उपाध्यक्ष बैसाखूराम कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य रदमा बघेल एवं भगवती नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों ने शिविर को संबोधित करते हुए ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिविर में ग्रामीणों से कुल 138 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 72 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया—

मत्स्य विभाग द्वारा 02 मछली जाल वितरण

कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को उड़द बीज वितरण

श्रम विभाग द्वारा 06 श्रम कार्ड प्रदान
हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जनपद पंचायत माकड़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र धुरडे, तहसीलदार अंकुर रात्रे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिसमें 138 आवेदन प्राप्त, 72 का मौके पर समाधान
ग्रामीणों को योजनाओं का सीधा लाभ
जाल, बीज और श्रम कार्ड का वितरण
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai