नई दिल्ली में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगे कलाकार, राष्ट्रीय मंच पर बिखेरेंगे प्रतिभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फलन सरकार कि रिपोर्ट

कोण्डागांव।
बस्तर अंचल की समृद्ध लोक संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में कोण्डागांव जिले को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। जिले का प्रसिद्ध लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राजधानी नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा।
यह गौरवपूर्ण अवसर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में संभव हुआ है। यह वही दल है जिसने अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर दल को देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से सम्मानित भी किया जा चुका है।
कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे कोण्डागांव जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि मांदरी नृत्य दल अपनी प्रस्तुति से बस्तर की पारंपरिक संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाएगा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेगा।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कृपेन्द्र तिवारी ने जानकारी दी कि भारत ट्राइब फेस्ट-2026 का आयोजन 18 मार्च से 21 मार्च 2026 तक सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित सात राज्यों के कलाकार अपनी जनजातीय कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।
इस राष्ट्रीय आयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कोण्डागांव जिले के ग्राम राहटीपारा, बालेंगा के मांदरी नृत्य दल द्वारा किया जाएगा, जो बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में प्रदर्शित करेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai