कोंडागांव।
कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानी कलार समाज भवन, कोंडागांव में शनिवार 14 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की आगामी वार्षिक आमसभा के आयोजन को लेकर तिथि निर्धारण, प्रस्तावित एजेंडा की रूपरेखा तथा दन्तेवाड़ा से प्राप्त आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
कार्यालय कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानी कलार (पंजीयन क्रमांक 2096/94) द्वारा जारी बैठक सूचना के अनुसार इस महत्वपूर्ण बैठक में संभागीय पदाधिकारी, सभी जिला अध्यक्ष तथा ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई थी। समाज के जिम्मेदार पदाधिकारी समयानुसार बैठक में उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान समाज की संगठनात्मक सुदृढ़ता, सामाजिक गतिविधियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी वार्षिक आमसभा को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
इस अवसर पर संभागीय संरक्षक अमरसिंह कश्यप एवं एस.एन. जैन सहित सभी संभागीय पदाधिकारी तथा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।










