विश्रामपुरी
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को राजस्व सेवाएं सरल, सुलभ एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा आज गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत विश्रामपुरी ‘ब’ में भव्य राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस राजस्व शिविर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार तथा पटवारी उपस्थित रहेंगे। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नागरिकों की नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, खसरा-खतौनी में त्रुटि सुधार, विभिन्न प्रकार के राजस्व प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी विवाद एवं अन्य लंबित राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि जिनका भी राजस्व विभाग से संबंधित कोई भी कार्य लंबित है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
यह राजस्व शिविर शासन की जनकल्याणकारी पहल के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण अंचलों तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना तथा जनता को दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाना है।
शिविर से क्षेत्र के नागरिकों को न केवल समय की बचत होगी, बल्कि उनकी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान भी सुनिश्चित होगा।










