लक्ष्मीनाथ नाग
विधायक सुश्री लता उसेंडी ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की चर्चा
कोंडागांव। बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शनिवार को ग्राम किवईबालेंगा में प्लाटपारा से डोंगरीपारा तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का 7.80 लाख रुपए की लागत से भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों पर संवाद किया और क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसके पश्चात विधायक सुश्री उसेंडी ने ग्राम किवईबालेंगा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और समिति प्रबंधन से धान उपार्जन की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने तथा खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — विधायक उसेंडी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेंडी ने कहा—
“गांवों में सड़क अच्छी होगी तो हर सुविधा अपने आप पहुंचेगी। हमारा लक्ष्य है कि हर गांव सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”
जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जनपद सदस्य मानबती कोर्राम, जितेंद्र सुराना, संतोष पात्रे, अश्वनी पांडे, आसमन नेताम, रिषभ देवांगन, प्रदीप नाग, विकास दुआ, नागेश देवांगन, शीतल पटेल, जैनेन्द्र ठाकुर, पार्षद सोनामणि पोयाम, संतोष सिंह, लक्ष्मी ध्रुव, सुष्मा खोब्रागड़े, दयाबती मरावी, धन्जू मरकाम, गीता नेताम, पनकु राम सोढ़ी, राम कुमार कोर्राम, गोकुल सेठिया, मोहन सेठिया, मानसिंह नेताम, रामलाल सलाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।











