.एम. श्री सेजेस फरसगांव के हेल्थकेयर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में छात्रों ने सीखी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवहारिक बारीकियां

फरसगांव में पी.एम. श्री सेजेस फरसगांव में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत हेल्थकेयर ट्रेड में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, फरसगांव में आयोजित किया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल प्रणाली, विभागीय कार्यप्रणाली एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रों ने बायोमेडिकल मैनेजमेंट, वेक्सीनेशन प्रक्रिया, कंगारू मदर केयर, ओ.आर.एस. घोल की तैयारी, ओ.पी.डी., आई.पी.डी., पैथोलॉजी, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, एन.आर.सी. और फार्मेसी विभाग का अवलोकन किया तथा संबंधित प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्राप्त की।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री महावीर प्रसाद जैसवाल, व्यावसायिक प्रशिक्षक बिंदु पांडेय एवं तुलेन्द्र जंघेल उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरसगांव की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रभावती ज्योतीरमई, डॉ. महेश अहिरवार (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) सहित समस्त हॉस्पिटल स्टाफ ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवहारिक जानकारी देकर उन्हें जागरूक, दक्ष एवं आत्मविश्वासी बनाना था। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं सफल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai