लक्ष्मीनाथ नाग
आरोपयों के विरूद्ध छ०ग० जुंआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् की गई कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक महादेय कोण्डागांव वाय० अक्षय कुमार द्वारा जिला के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को आसमाजिक कृत्यों को अंजाम देने वाले असामजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर अति० पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी नरेश साहू के कुशल नेतृत्व में जुआ, सट्टा, खुड़खुड़िया, आबकारी, मादक पदार्थ परिवहन पर रोक लगाने टीम गठित कर दिनांक 15.07.2025 को चौकी क्षेत्र में रवाना किया गया था। ईलाक भ्रमण के दौरान विश्वसनीय मुखबीरों से सूचना मिला कि ग्राम हरवेल के साप्ताहिक बाजार में जंगल के पास उड़िसा के दो व्यक्तियों के द्वारा लोगों को इकट्ठा कर रूपये पैसे का दांव लगाकर खुड़खुड़िया जुआ का खेल खेला रहें है कि सूचना पर बताये स्थान पर जाकर पुलिस टीम के द्वारा जुआ रेड की कार्यवाही की गई। खुड़खुड़िया जुआ खेलाते हुये उड़िसा राज्य के आरोपी 01 भगवान उर्फ भगबान मरकाम पिता राजमन मरकाम उम्र 39 साल जाति गोंड़ निवासी सरईपारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुरी (उड़िसा) 02 साधूराम गोंड़ पिता हिरालाल गोंड़ उम्र 55 साल जाति गोंड़ निवासी हिरीं नवापारा थाना कुंदई जिला नवरंगपुरी (उड़िसा) को पकड़ा गया तथा उनके पास से खुड़खुड़िया जुआ खेलाने की समाग्री 01 लेटर पट्टी जिसमें पान, इंट, हुकुम, चीड़ी, झण्डा, मुण्डा का रंग बिरंगा चित्र बना हुआ तथा 06 नग प्लास्टिक गोंटी, जिसमें हुकूम पान इंट चीड़ी झण्डा मुण्डा का चित्र बना हुआ तथा एक बांस की टोकरी तथा फड़ व थैले से जुमला रकम 5450 रू नगद व मौके से 04 मोटर सायकल भी जप्त किया गया। आरोपियों की कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी क्षेत्रांतर्गत उड़िसा सीमावर्ती क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरी. नरेश साहू, सहायक उप निरी. सोमेश्वर कुंवर, आर. 653 प्रदीप मरकाम, आर. 554 रामदयाल मण्डावी, आर. 861 सोमेश कश्यप, आर. 313 केश कुमार सोरी, आर. 342 नरेन्द्र नेताम, एम टी आर. 865 संजय पाण्डे शामिल रहे।










