मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कोंडागांव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कोंडागांव जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विभागीय स्टॉल के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai