खरगांव में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन में पहुचे विधायक नीलकंठ टेकाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

विधानसभा केशकाल अंतर्गत विकास खंड बडे़राजपुर के ग्राम पंचायत खरगांव में ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समापन किया गया। समापन के शुभ अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंट टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई, जहां उनका मांदरी नृत्य , बाजें गांजे के साथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीलकंठ टेकाम के द्वारा फाइनल खेल का सिक्का उछलकर निर्णायक कबड्डी मैच का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है तथा हारे हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत व लगन के साथ अभ्यास करने का संदेश दिया है।साथ ही विजेता खिलाड़ियों पुरूस्कार वितरण कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। विजेता खिलाड़ियों के साथ शिक्षक,शिक्षिकाए झुमते ठुमकते नजर आए।
विकासखंड बडे़राजपुर के विभिन्न संकुलो में से आए हुए बच्चों से मिलाकर उन सभी बच्चों से बात चित किए । ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हथा । जिसका समापन ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नीलकंट टेकाम ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं का भी विकास अत्यंत आवश्यक है।
ब्लाक स्तर पर इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों व विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा का निखार होता है। उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए कहा कि, हमें ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वही मौके पर उन्होंने ग्रामीण को संबोधित करते हुए, छत्तीसगढ़ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर अध्यक्षता प्रभुराम नेताम सरपंच ग्राम पंचायत खरगांव, विधायक केशकाल,विशेष अतिथि केशव ठाकुर जनपद सदस्या पुर्णिमा नेताम जनपद , अंजोरी नेताम ,गितेश पाण्डे जनपद सदस्या, रविन्द्र पाण्डे भाजपा महामंत्री,जीवन दास मानिकपुरी भाजपा महामंत्री , एवं विकासखंड बडे़राजपुर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री कंवल सिंह पोया ,सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गजेंद्र कुमार ठाकुर,खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री सोनाराम यादव, बीआरपी श्री मनोज कुशवाहा,श्री प्रेमलाल यादव एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाए जनप्रतिनिधि,सरपंच पंच गढ़ समेत भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai