लक्ष्मीनाथ नाग
–श्रम विभाग की उदासीनता के चलते जिले के मजदूरों को नही मिल रहा शासकीय योजनाओ का लाभ–गंजीर
कोंडागांव –छत्तीसगढ़ विद्युत मजदूर यूनियन से जुड़े मजदूरो ने 4 अक्टूबर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर श्रम पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा
उक्त आशय की जानकारी यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र गंजीर ने दिया
गंजीर ने श्रम विभाग की उदासीन रवैया और कार्यप्रणाली की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि जिला में कार्यरत निर्माण मजदूरों का पंजीयन नही हो रहा है। जिसके कारण मजदूरों को मिलनेवाली सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल रहा है।श्रम विभाग मजदूरों के पंजीयन करने में विशेष रुचि नहीं दिखा रही है और उनके उदासीन रुख मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहा है।
मजदूर नेता ने कहा है कि जिला में बड़े बड़े ठेकेदार भारी संख्या में प्रवासी मजदूरों का नियुक्ति कर कार्य करा रहे है। वही उन श्रमिकों का शोषण ठेकेदार करते रहते है। प्रवासी मजदूरों की कोई सूची ठेकेदार श्रमविभग या पुलिस प्रशासन के पास जमा नही करते है।जिसके कारण प्रवासी मजदूरों के साथ कोई दुर्घटना घटित होने के स्थिति में प्रशासन कुछ भी कार्यवाही करने की स्थिति में नही रहती है। जबकि श्रम विभाग के पास ठेकेदारों के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों की सूची होना अनिवार्य होना चाहिए।
इसके साथ ही मजदूरों की मजदूरों का नियमित भुगतान और निर्धारित दरों में हो उसकी भी निगरानी श्रम विभाग को करने की आवश्यकता है जो श्रम विभाग नही करता है।
यूनियन नेता ने श्रम विभाग की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रम विभाग मजदूरों की हितों की रक्षा करने के लिए स्थापना की गई है।और जिला के श्रम विभाग अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा करने में पूरी तरह से विफल है।
इसलिए श्रम विभाग को इस कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए मजदूरों के विभिन्न समस्यास्यों से संबंधित मांगों पर ज्ञापन सौपा गया है अगर मामले पर समुचित कार्यवाही नही होने पर संगठन द्वारा भविष्य में उग्र आन्दोलन किया जाएगा










