गौतम कश्यप

विकास खंड बडे़राजपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत तितरवण्ड में छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरवण्ड की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत संरपच ने नौवीं कक्षा के छात्राओं को साईकिल वितरण किया।
सरपंच नोहरु राम मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।
सरस्वती साइकिल योजना: के तहत छात्राओं को किया साइकिल का वितरण
छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तितरवण्ड की छात्राएं लाभान्वित हुई। संरपच ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
सरपंच नोहरूराम मरकाम और उपसरपंच राधेलाल यादव गायता धनासिंह मरकाम वार्ड पंच मोहन नेताम और प्राचार्य जी. एस .मरकाम और समस्त शिक्षक साथी
एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।










