मनरेगा के क्रियान्वयन के संबंध में किया गया कार्यशाला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कोण्डागांव, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एम.आई.एस., तकनीकी एवं अन्य विभिन्न समस्यो के निराकरण एवं समाधान हेतु जिला पंचायत के सभा कक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जनपद पंचायत के कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले स्तर में यह कार्यशाला रखा गया जिसमें कार्य स्वीकृति, दस्तावेज संधारण, योजना अंतर्गत तकनीकी प्राक्कलन तैयार करने में हो रही त्रुटियों की सुधार करना, योजना अंतर्गत अनुमेय कार्याे की सूची अनुसार स्वीकृति की प्रक्रिया करना, कृषि आधारित कार्याे में व्यय एवं लेबर बजट तैयार करना, सोशल ऑडिट अंतर्गत दर्ज प्रकरण का समय में निराकरण करना, ग्राम पंचायत स्तर पर जी.आई.एस कार्य योजना तैयार कराने एवं एम.आई.एस से संबंधित तथा गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओ को लेकर जानकारी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai