गौतम कश्यप
केशकाल प्राथमिक शाला कोहका मेटा में नियुक्ति से लेकर सेवा निवृत्ति तक 35 वर्षों की सेवा पूर्ण कर चुके धरम सिंह नेताम 31 जुलाई को विधिवत सेवानिवृत हुए। जिनके सम्मान में संकुल कोहकामेटा व गारावंडी के समस्त शिक्षकों की ओर से शाल व श्रीफल भेंटकर विदाई दी गई।
संकुल समन्वयक शुएब अली ने स्वागत भाषण देते हुए कहा –कि धरम सिंह नेताम ने जनपद प्राथमिक शाला कोहकामेटा में सन 1989 में अपना शिक्षकीय कार्य सहायक शिक्षक के रूप में प्रारंभ किया। वर्ष 2008 में प्रधान पाठक के पद पर इसी शाला में पदोन्नत होकर शिक्षा का प्रकाश फैलाया। 31 जुलाई वर्ष 2024 में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत हुए। देखा जाए तो धर्म सिंह नेताम पहले शिक्षक है जो
35 वर्षों के सेवा एक ही स्थान पर देते हुए कई कठिनाइयों का सामना कर क्षेत्र के लोगो को शिक्षा से लाभान्वित किया व उसी संस्था से सेवानिवृत्त हुए। उनके पढ़ाए शिष्यों में आज कई शासकीयसेवक, जनप्रतिनिधि, कुशल कलाकार, व्यवसायी है। संकुल की ओर से भावुक होते प्राचार्य शोभाराम सिन्हा ने नम आंखों से विदाई दी और कहा सरल, सहज स्वभाव के धनी नेताम से बहुत कुछ सीखने को मिला, जिसे सभी शिक्षक अपने जीवन में अमल करेंगे और गुणवत्तायुक्त शिक्षण करेंगे वे हमारे संकुल के सबसे आदर्श शिक्षक रहे हम सबको उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है । ग्रामवासियों ने भी अंतिम दिवस में भव्य बिदाई समारोह मे
सभी बच्चो,युवाओ, महिलाओ,पुरूष से भेंट किया 
एवम ससम्मान धरम सिंह नेताम को बाइक रैली निकालकर घर तक पहुंचाया और कृतज्ञता प्रकट की। संकुल की ओर से भोज का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर शेख अजीम, डी दुबे, बी राजपूत, राजेश मतलम, मनी कुंजाम, रामसिंग मरापी, किरण जैन, बिंदिया अग्निहोत्री, शकुंतला कुदराम, श्यामलाल, वंदना ठाकुर, रजत गुप्ता, प्रदीप साहू, गोपेश साहू, रूपधर तामो आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन लोकेश गायकवाड़ ने किया।










