जोड़ेकेरा शितला मंदीर में तुलसीदास जयंती मानाने पर विशेष चर्चा हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग

राज हंस मानस परिवार अम्बागढ चौकी की होगी शानदार प्रस्तुति—-11अगस्त 2024 दिन रविवार को ग्राम जोड़ेकेरा ब्लाक बड़ेराजपुर में ज़िला स्तरीय कविकुल श्रेष्ठ पूज्यपात युग दृष्टा गोस्वामी तुलसीदास जन्म जयंती जन्मोंत्सव मानस महोत्सव ग्राम जोड़ेकेरा शीतला माता मंदिर प्रांगण में आयोजित होगा ।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम के आयोजन पूर्व रखी गयी बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने की। बैठक मे उपस्थित युवा सदस्यो से सहमति के उपरान्त 11 अगस्त 2024 रविवार को सुबह 10 बजे गांव के प्रमुख दीप प्रज्वलित कर स्थानीय मानस मंडली जोडेकरा को मंगलाचरण हेतु मंच प्रदान करेगे। फिर 11.30 से 12.30 बजे गंगासागर मानस मण्डली कोरगांव की प्रस्तुति होगी। दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक आमन्त्रित माननीय सांसद जी ,विधायक जी व जिला जनपद के पदाधिकारीयो के अलावा तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ व जिला के भी पदाधिकारीगणो का सम्मान किया जावेगा। तब उनके उदबोधन संग 5 प्रतिभाशाली सदस्यो को तुलसी अलंकरण सम्मान व स्व प्रभाकर राव गायकवाड की स्मृति मे उनके सुपुत्र लोकेश गायकवाड द्वारा समृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया जाएगा । भोजन प्रसादी उपरान्त दोपहर 3 बजे राजहंस मानस परिवार अम्बागढ चौकी की शानदार प्रस्तुति होगी। जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल ने सभी पदाधिकारीयो,जिले के मानस मडलीयो को वर्ष मे एक बार अर्थ दान देकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।इस अवसर पर 51 पौधो का रोपण किया जाएगा। बैठक मै राजेश गंधर्व, मोतीलाल राठौर, ईश्वर बैस,केशव कश्यप सूरज शोरी ग्राम पटेल नकुल शोरी शिवनाथ नाग हेमलाल शोरी गजेंद्र शोरी कामेश्वर यादव सूरज मरकाम कोमल नाग आदि बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु पदाधिकारीयो का चयन कर समिति का निर्माण किया गया जिसके पदाधिकारी इस प्रकार है–श्री जोहरराम शोरी अध्यक्ष प्रकाश नाग सचिव जयलाल शोरी उपाअध्यक्ष प्रभु शोरी कोषाअध्यक्ष बनाया गया बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai