स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली, किया जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग
विकासखंड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित शासकीय पुर्व प्राथमिक शाला उप प्राथमिक शाला हरवेल (तर‌ईबेड़ा )मे
सर्व शिक्षा अभियान के तहत से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसमें शत-प्रतिशत नामांकन के लिए स्लोगन लिखी तख्तियां लिए बच्चे चल रहे थे। रैली चौराहा से होकर हर गल्ली मोहल्ला के बाद स्कूल परिसर पहुंची। रैली के आगे बच्चे नारे लगाते चल रहे थे।
शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें


प्रधान अध्यापक ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के प्रति अभिभावक गंभीर बनें। उनका सहयोग बहुत जरूरी है। शिक्षा समाज और राष्ट्र का निर्माण करता है।
विद्यालय हरवेंल में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने रैली निकाली। रैली में बच्चों ने शिक्षा संबंधी स्लोगन लेकर स्कूल चलो अभियान संबंधी नारों का उच्चारण करते हुए गांव कि गल्लीयों में घुमकर जागरूक किया। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु उनके अभिभावकों तथा माता-पिता से मिलकर शीघ्र ही प्रवेश लेने के लिए कहा। इस स्कूल चलो अभियान में प्रधान पाठक अघनसिंह नेताम, दशरु मांडवी, मुकेश नेताम,पुरन सिंह यदु, लघु राम नेताम,किशोर नेताम,गोपाल नेताम, एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai