लक्ष्मी नाथ नाग
कोंडागांव -21 जून को बिजापुर में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम बाद वापस केशकाल आ रहे थे …
रात लगभग 9.30बजे बेड़मा के पास से गुजर रहे थे तभी दुर्घटना हालत में पड़ा एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें दिख गया ….
माननीय विधायक महोदय ने अपनी वाहन रूकवाया और फौरन अपने साथ चल रहे वाहन में दुर्घटनाग्रस्त ब्यक्ति को बैठवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – केशकाल ले आये और अस्पताल में भर्ती कराया तथा डाक्टर को समुचित उपचार कराने का निर्देशित किया ,जिसके बाद घायल ब्यक्ति का उपचार किया गया …
अज्ञात दुर्घटनाग्रस्त को समय पर सही स्वास्थ्य सुविधा सुलभ करवाकर माननीय विधायक महोदय ने जिस इंसानियत का प्रेरणादाई मिशाल किया उसकी मुक्तकंठ से सराहना की जा रही है उपचार के दरम्यान पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त ब्यक्ति आंवरी का निवासी है










