गौतम कश्यप कि रिपोर्ट
अपनी विशेषता के कारण भारतीय योग अब भारत सहित पूरे विश्व में तेजी से अपनाया जा रहा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के दिशा निर्देश पर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह कार्य क्रम का आयोजन किया गया जिसमें बडे़राजपुर ब्लाक में भी सभी शासकीय जगहों पर योग दिवस का आयोजन हुआ ।
विश्व योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत बडे़राजपुर अन्तर्गत ग्राम गम्हरी ,तितंरवण्ड,लिहागाव , चिंचाडी मे एक दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया गया जिसमे गांव के छोटे छोटे बच्चे महिलाएं और युवा समिलित हुए योग के दोरान स्वास्थ और स्वछता के बारे में बताया गया साथ ही सभी को योग मुद्रा की जानकारी दी गयी जिनमे से तितलीआसन, ताड़आसन, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार के साथ साथ अकियु प्रेशर के बारे मे बताते हुए योगासन कराया गया।
जीवन में योग के संभावित लाभ
योग दिवस का मकसद लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना है. योग को निजी और सार्वजनिक जीवन में बढ़ावा देना है. आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं, युवा भी, कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. तरह-तरह की बीमारियों से लोगों को बचाने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए नौ साल पहले इसकी पहल हुई थी. योग न सिर्फ लोग शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बने रहते हैं
भारत में हुई थी योग की खोज
भारत में हुई थी योग की खोज
बता दें कि योग की खोज भारत में हुई थी. सबसे पहले ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को समझा था. इसका प्रसार किया. योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलती है, बल्कि यह तनाव और घबराहट से इंसान को दूर रखता है. योग करने से शरीर की अनेक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
इस कार्य क्रम में जन प्रतिनिधियों ,ग्रामीण जन, बच्चे, एवं महिलाएं उपस्थित रहे।










