गौतम कश्यप कि रिपोर्ट
कोंडा़गांव -अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के तत्वाधान में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण फरसगाँव ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों और पूर्व सैनिकों के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के तत्वाधान में फरसगाँव ब्लॉक और बड़ेराजपुर ब्लॉक में निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ साथ प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है l इसी कडी में फरसगाँव ब्लॉक के नगर पंचायत के क्रिकेट मैदान में और बड़ेराजपुर ब्लॉक के मिनी स्टेडियम विश्रामपूरी में पूर्व सैनिकों और प्रशिक्षणार्थियों ने मिलकर साफ़ सफाई किया l इस अवसर परअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद फरसगाँव ब्लॉक के सचिव रिकेश कुँवर, सेवारत सैनिक रूपेश कुमार , बड़ेराजपुर ब्लॉक के उपाध्यक्ष रुपउ राम मरकाम, सचिव संतोष कुमार मरकाम, सदस्य राम कुमार मरकाम, बी. एस. एफ. के सेवारत सैनिक राजेंद्र नेताम, स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य किशन राम पांडे, अर्जुन मरकाम और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे 250 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।










