*नहाते वक्त करंट लगने से युवक की मौके पर हुई मौत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विकासखंड बड़े़राजपूर अंतर्गत ग्राम गम्हरी में करंट लगने से 19 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।घटना के समय उसके पिता ने बचाने की कोशिश की मगर बचा नहीं पाया । शुक्रवार शाम 4.30 बजे ट्यूबवेल से खेत में बिछाए गए पाइप से नहाते समय देवेन्द्र मरकाम उम्र 19 वर्ष ,पिता ठाकुर राम मरकाम अपने खेत में काम कर रहा था उसी बिच देवेन्द्र मरकाम ट्रैक्टर से हल जोतकर नहानें के लिए अपने खेत में पानी के लिए बिछाए गए पाइप से नहा रहा था जो कि किनारे में फिनिशिंग से लगा हुआ था जिसमें करंट सप्लाई होने के कारण देवेन्द्र मरकाम कि मौके पर मौत हो गई । उसके पिता ठाकुर राम मरकाम ने सुखे जमीन से खींचकर बचाने का भी कोशिश किया लेकिन बच्चा नहीं पाया। बांसकोट चौकी प्रभारी विनोद कुमार नेताम से मिली जानकारी के अनुसार बिजली खंभे से लगी अर्थिंग एवं करंट सप्लाई तार फिनिशिंग को टच करते हुए खेत में लगाया गया था जिसके चलते बड़ी दुर्घटना हुई है बांसकोट चौकी प्रभारी को जानकारी मिलते ही अपने पुलिस स्टाप भेजकर कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए बांसकोट मर्चुरी भेजकर दुसरे दिन सुबह पीएम कर मृतक के शरीर को परिवार जनों को सुपुर्द किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai